{"_id":"57e96b1d4f1c1bbb6f573fc9","slug":"body-recovered-of-married-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में विवाहिता के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी है।
लखमीपुर गांव निवासी दयानिधि यादव की पत्नी ऊषा देवी (24) रोज की तरह रविवार रात भी खाना खाने के बाद अपनी दुधमुंही बच्ची बुलबुल (6 माह) के साथ कमरे में सोने के लिए चली गई। सोमवार सुबह जब समय पर वह कमरा से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज लगायी। अंदर से कोई जवाब न आने पर लोगों ने खिड़की से झांका तो ऊषा को फंदे पर लटकता देख लोग शोर मचाने लगे।
आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से बातचीत करने के बाद लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर कब्जा में ले लिया। जानकारी होने पर मायके के लोग भी पहुंच गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के खिदिराबाद निवासी ऊषा की शादी डेड़ वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन
उसकी मौत के बाद उसकी छह माह की बच्ची के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मृतका के पिता रामविलास यादव ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रही।