फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of teenager who drowned in Ganga recovered 100 meters away from the spot

Ghazipur News: गंगा में डूबे किशोर का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूर बरामद

Fri, 10 May 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager who drowned in Ganga recovered 100 meters away from the spot
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट के सामने मित्रों के साथ गंगा में नहाते समय डूबे किशोर का शव बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे मिला। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से 100 मीटर दूर शव को बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर नगर कॉलोनी रौजा निवासी पवन बांसफोर (16) मित्र चंदन शर्मा, मुकेश बांसफोर और अरुण बांसफोर के साथ नहाने के लिए बीते बुधवार दोपहर को ददरीघाट गया था। घाट के किनारे पानी कम होने पर सभी दोस्त मुख्य धारा में नहाने चले गए। चारों दोस्त नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से चारों डूबने लगे। वहां मौजूद मल्लाह ने डूब रहे तीन दोस्तों चंदन शर्मा, मुकेश बांसफोर और अरुण बांसफोर को तो बचा लिया। जबकि पवन बांसफोर गहरे पानी में डूब गया था। शोर मचाने पर अन्य लोग और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस डूबे किशोर की तलाश में जुट गई। स्थानीय गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अंधेरा होने के बाद स्थानीय गोताखोर और परिजन वापस लौट गए थे। दूसरे दिन पुन: स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर शव बरामद किया। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed