फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of an elderly man found on railway track; murder suspected

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

Fri, 23 Oct 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Body of an elderly man found on railway track; murder suspected
मृतक अशोक कुमार पांडेय की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन - फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अ​भियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अ​भियंता दयाचंद रोहिल्ला।
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सब्जी मंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की सुबह डाउन और अप रेलवे ट्रैक के बीच औधे मुंह पड़े एक वृद्ध का शव मिला। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार पांडेय (60) के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक, वृद्ध के चेहरे और कान के गहरे चोट के निशान थे। बेटी और दामाद ने हुए हत्या की आशंका जताई है। इधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के बीच में वृद्ध का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नियाजी मोहल्ला निवासी अशोक कुमार पांडेय (60) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच मृत के चेहरे और कान के पास चोट के निशान दिखाई पड़े हैं। बेटी शिवानी और दामाद अनिल त्रिपाठी ने बताया कि अशोक पांडेय शाम करीब 5 बजे घर से निकले थे।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार के लोगों से कहा था कि कुछ देर में लौट आएंगे, लेकिन देर हो सकती है। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। सुबह करीब 7 बजे बेटी शिवानी पांडेय को पिता का शव मिलने की सूचना मिली। शिवानी अपने पति अनिल त्रिपाठी और तीन वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ मायके में ही रहती हैं। बेटी और दामाद ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed