फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Blood on the clothes of a three-year-old girl revealed that she had been raped

Ghazipur News: तीन साल की बच्ची के कपड़े पर लगे खून से पता चला उससे हुआ है दुष्कर्म

Thu, 20 Mar 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Blood on the clothes of a three-year-old girl revealed that she had been raped
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम एक किशोर ने तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह गत 18 मार्च को सुबह पति के साथ दवा लेने गई थी। देर शाम जब घर पहुंची तो तीन वर्षीय बेटी के सिर में तेल लगाने लगी। इसी दौरान उसके कपड़े पर खून लगा दिखाई पड़ा।
बेटी ने बताया कि गांव के ही एक लड़के ने उसके साथ गलत हरकत की है। जब पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत किशोर के परिजनों से की तो वे झगड़ा करने लगे। पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। आरोपी किशोर फिलहाल फरार बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed