फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   blood donation

सीआईएसएफ के लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
blood donation
रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र दिखाते केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यूनिट गाजीपुर द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर 21 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया तथा नौ लोगों ने रक्तदान किया। कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्या ने फीता काटकर किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैंप प्रभारी साकेत कुमार सिंह ने रक्तदान से होने वाले फायदे तथा समाज में फैले भ्रम को दूर करने के संबंध में प्रकाश डाला। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए आह्वान किया। रक्तदान करने वालों में प्रवीण यादव, रंजन कुमार, एसके दास, राजपूत जितेंद्र, यूके सिन्हा, अनिल कुमार, भुनेश्वर, मुकेश चौधरी प्रमुख हैं। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन बृजभान सिंह, डॉ. प्रेमचंद, नंदलाल दुबे, प्रज्ञा तिवारी, साकेत कुमार सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed