फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Blisters in feet, tears in eyes

पैरों में छाले, आंखों में आंसू

Fri, 15 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Blisters in feet, tears in eyes
दिल्ली से पैदल बिहार जाते प्रवासी मजदूर। - फोटो : GHAZIPUR
औड़िहार। देश के विभिन्न महानगरों से राजमार्ग के सहारे आने वाले प्रवासी मजदूरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके पास न खाने को दाना है न जेब में पैसा, रात-दिन पैदल चलकर आने वाले ऐसे श्रमिकों से बात करने पर उनकी आंखों से आंसू छलक जा रहे हैं। तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि अन्य प्रदेशों से पैदल आ रहे मजदूर रास्ते में उदारता दिखाने वाले लोगों, स्वयंसेवी संगठनों की प्रशंसा करते भी नहीं थक रहे हैं। तेलंगाना से कुछ दूर ट्रक से लिफ्ट पाने के बाद मध्य प्रदेश से पैदल चलकर सातवें दिन सैदपुर पहुंचे राजू पांडेय, अरविंद मिश्रा, विनय, प्रद्युम्न आदि को अभी चंदौली के रास्ते कैमूर बिहार तक का सफर तय करना है। ये लोग़ कहते हैं कि पैर पैदल चलते-चलते जवाब दे रहा है लेकिन हिम्मत नहीं हारे हैं। चल दिए हैं तो मंजिल मिल ही जाएगी। अरविंद ने बताया कि कल रात से भूखा रहा। सैदपुर पहुंचने पर एक संस्था की तरफ से भोजन का पैकेट औऱ पीने का ठंडा पानी मिल जाने पर बहुत तसल्ली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed