{"_id":"64a1baa92e321e89d905b8b6","slug":"black-marketing-of-e-tickets-accused-arrested-ghazipur-news-c-20-1-276715-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-30440 रुपये के 19 टिकट बरामद, पूछताछ के बाद चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन परिसर से आरपीएफ टीम ने शनिवार को अवैध वसूली और ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को धर-दबोचा। उसके पास 30 हजार 440 रुपये की 19 रेलवे ई-टिकट बरामद की गई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने के प्रभारी अमित कुमार राय टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्होंने रेलवे स्टेशन यूसुफपुर स्टेशन परिसर पहुंचकर अवैध रूप से वसूली करने वाले आरोपी मुहम्मदाबाद कोतवाली के नवापुरवा गांव निवासी मोहमद इसराफिल ऊर्फ मोती को धर- दबोचा।
उसके पास से 19 रेलवे ई-टिकट बरामद हुए। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित राय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी को रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समाने पेशकर जेल भेज दिया गया। इस गैंग में शामिल और वांछितों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
मुंबई के मिले अधिक टिकट
पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी सॉफ्टवेयर हैक कर तत्काल ई रेलवे टिकट निकालने वाले एक बड़े स्तर के गैंग के साथ जुड़ने के भी साक्ष्य मिले। इसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति टिकट 1500 से 2000 रुपये मूल्य अतिरिक्त लिया जाता था। बरामद टिकटों में मुंबई का टिकट ज्यादा है।