फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP's agenda is to spread hatred in society: SP

समाज में नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा : सपा

Mon, 03 Nov 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP's agenda is to spread hatred in society: SP
शहर के बंशीबाजार स्थित सपा कार्यालय में सुजीत यादव व पुनीता सिंह का माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष - फोटो : डो​भियारा में पॉली हाउस का निरीक्षण करते उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को कार्यालय डॉ. लोहिया–मुलायम सिंह यादव भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राजनीतिक गैंग बन चुकी है। उनका आरोप था कि भाजपा का मुख्य एजेंडा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को नष्ट करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम प्रकार के अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं। सरकारी भूमि, तालाब और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे किए जा रहे हैं। गोपाल यादव ने भाजपा को भूमाफिया पार्टी करार देते हुए कहा कि इस सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें फैल चुकी हैं और सरकारी बजट की खुली लूट मची है। बैठक में हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद आगमन पर पार्टी की सदस्यता लेने वाले यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और उनकी पत्नी पुनीता सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव से संबंधित बचे हुए मतदाता सूची फार्म को शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए गए तथा निर्वाचन आयोग की एसआईआर पर नजर रखने की बात कही गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, रामजी राय, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूरज राम समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed