{"_id":"612d184c8ebc3e7a1f5e0ae8","slug":"bjp-workers-accused-of-cancellation-of-license-for-not-giving-money-ghazipur-news-vns608842570","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो हत्याकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो हत्याकांड का अब तक नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दिन अंतराल पर हुई हत्याकांड का अब तक पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। जबकि दोनों हत्याकांड में हत्यारोपी नामजद हैं। बावजूद अब तक टीम इन्हें गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी है। सिर्फ संभावित ठिकानों पर दबिश देने और जल्द खुलासा करने का दावा कर अपना पल्ला झाड़ ले रही है। ऐसे में पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठे हैं।
करंडा के चाड़ीपुर गांव में बीते 28 अगस्त को गैस चूल्हे पर खाना बनाने को लेकर हत्यारोपी पति छोटे लाल ने पत्नी भाग्यवती देवी के सिर पर हथौड़ा से वारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस मामले में मृतका की पुत्री ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं भांवरकोल थाना क्षेत्र के माचा गांव में बीते 26 अगस्त को घर से कुछ दूरी पर अपने खेत के तरफ गए कुंवर राम की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर शव चकरोड पर फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी 27 अगस्त को हुई थी। इस मामले में परिजनों की ओर से पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। यहीं नहीं एसपी ने तीन से चार टीम गठित कर हत्याकांड का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया था, लेकिन स्थिति तो यह है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस सिर्फ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। अब तक नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के दोनों थानों की पुलिस नाकाम होती दिख रही है।