फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP will win the by-election: Aparna Yadav

उपचुनाव जीतेगी बीजेपी: अपर्णा यादव

Thu, 21 Nov 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP will win the by-election: Aparna Yadav
गाजीपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव कहा कि नेताजी का आशीर्वाद हमेशा भाजपा के साथ रहा है। नेताजी ने खुले मन से संसद में मोदी जी को आशीर्वाद दिया है। भाजपा लगातार जीत हासिल कर रही। उपचुनाव में भी भाजपा जीतेगी। करहल सीट पर उपचुनाव पर उन्होंने ये बातें बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार के महिला बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपर्णा यादव जनपद पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रहित के साथ है, वो बीजेपी के साथ है, जो राष्ट्रीय अखंडता, एकता के साथ है, वो भाजपा को वोट करें। जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। पर्दानशीं महिलाओं का बुर्का न हटाये जाने की सपा की मांग को लेकर भी अपर्णा यादव ने बयान देते हुए कहा कि महिला पुलिस कर्मी, महिला अफसर की चेकिंग से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अपर्णा यादव ने कहा कि अपनी पहचान बताने, प्रमाणपत्र दिखाने में कोई गलत बात नहीं है। कार्यक्रम में रवाना होने से पूर्व उन्होंने जिला कारागार के महिला बैरक का निरीक्षण किया। जिला कारागार में निरुद्ध 36 महिला बंदियों से मुलाकात कर उनसे केस की स्थिति और कारागार में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला बंदियों को व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाए। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों व उनके बच्चों को उपहार भेंट किया। इस मौके पर जेलर राकेश वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed