{"_id":"d2bfbfe07313934ebd89c6d181779ecb","slug":"bjp-to-encompass-the-former-mayor-said-kaushelendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है। इसके चलते आम जन भय के साए में जी रहा है। यह बातें उन्होंने शनिवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा की ओर से तहसील परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कहीं।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की खराब स्थिति की वजह से अपराध की घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं अब आम हो गई हैं। उद्योग-धंधे के अभाव में रोजगार का बड़ा अभाव युवाओं को कुंठा की तरफ ढकेल रहा है। किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार को किसानों की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। बीते चुनाव में सत्तारूढ़ सरकार ने जिले के लोगों को छला है। प्रदेश सरकार की नीतियों को जनिवरोधी बताते हुए कहा कि सरकार ने जनसमस्याओं से आंखें बंद कर ली हैं। गाजीपुर को विकास के पथ से दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, रामनरेश कुशवाहा, राधेश्याम मोदनवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शीला सोनकर, मीरा श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिदानंद सिंह, विजयशंकर राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, दिलीप गुप्त, नरेंद्र पाठक, नवीन अग्रवाल, अविनाश बर्नवाल, विकासचंद्र बर्नवाल, बृजेंद्र राय, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता बद्री शर्मा तथा संचालन जिला महामंत्री देवव्रत चौबे ने किया।