{"_id":"f318ce27dda56cf99d9e5b8eef88c855","slug":"bjp-members-grapple-with-the-police-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों की पुलिस-प्रशासन से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों की पुलिस-प्रशासन से हाथापाई
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपु
Updated Tue, 16 Dec 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के मनिहारी-फद्दूपुर सहित कई मार्गों की बदहाली से आजिज आए
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मंगलवार को जखिनया तहसील मुख्यालय में आयोजित मुख्य तहसील
दिवस से भाग लेकर वापस जा रहे जिलाधिकारी और एसपी का घेराव कर नारेबाजी
शुरू कर दी। डीएम जब अपनी कार से नीचे उतरे
तो उनकी भाजपाइयों से झड़प शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के दौरान पुलिस प्रशासन और भाजपाइयों के बीच में हाथापाई शुरू हो गई। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुर्णेंद्र त्रिपाठी का आरोप है कि कहासुनी के दौरान डीएम ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर भाजपाइयों ने काफी देर तक हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मनिहारी फद्दूपुर मार्ग का निर्माण प्रस्तावित था। लेकिन फर्म के ठेकेदार की ओर से भुगतान लेकर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। जांच के बाद प्रशासन की ओर से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी कराई जा रही है। लेकिन बदहाल हो चुकी इस सड़क का निर्माण अभी भी अधर मेें लटका हुआ है। यही नहीं क्षेत्र की अन्य सड़कें भी बदहाल हैं
जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में जोखिम उठाना पड़ रहा है। इन बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए मंगलवार को जखनिया मेें आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल को भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पत्रक दिया
और उनसे बदहाल मनिहारी-फद्दूपुर मार्ग को अपनी आंखों देखने का अनुरोध किया। डीएम ने तहसील दिवस के बाद समय रहने पर सड़क को देखने की बात कही। दोपहर दो बजे जब तहसील दिवस खत्म हुआ तो जिलाधिकारी, एसपी सहित अन्य अधिकारी अपनी-अपनी कार में बैठ कर जिला मुख्यालय के लिए निकलने लगे। इस पर तहसील के मुख्य गेट पर भाजपाइयों ने डीएम और एसपी की कार को घेर लिया।
कई भाजपा कार्यकर्ता डीएम की कार के आगे बैठकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान डीएम अपनी कार से नीचे उतरे तो भाजपाइयों से उनकी झड़प शुरू हो गई। आक्रोशित भाजपाई आगे बढ़े तो बचाव में आगे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से भाजपाइयों की हाथापाई शुरू हो गई। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुर्णेंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि डीएम ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस पर भाजपाइयों ने
हंगामा तेज कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव करते हुए डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारियों की कार आगे रवाना करा दी। साथ ही भाजपा नेता पुर्णेंद्र त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया। लेकिन भाजपाइयों के उग्र तेवर को देखते हुए कुछ ही देर बाद पुलिस ने भाजपा नेता को छोड़ दिया। इसके बाद भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने काफी देर तक हंगामा किया।
समर्थन में आए बाजार के व्यापारियों ने कुछ देर के लिए अपनी दूकानें बंद कर दी। इस दौरान हुई सभा में लोगों ने प्रशासन के रवैये की निंदा की। भाजपा नेता वृजेंद्र राय ने कहा कि प्रशासन भाजपाइयों की बातों को नहीं सुन रहा है। इसे अब किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेतृत्व के समक्ष इस मामले को रखकर जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
बोले डीएम नरेंद्र सिंह पटेल
मनिहारी-फद्दूपुर मार्ग के निर्माण में बरती गई लापरवाही के खिलाफ ठेकेदार के खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। पत्रक लेने के बाद भाजपाइयों ने जानबूझ कर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद जैसे नारे लगाने शुरू किए। उनसे बात करने की कोशिश की गई तो
वह उग्र हो आ कर आगे बढ़ने लगे। पुलिसकर्मियों ने बचाव शुरू किया तो भाजपाई उनसे उलझ गए। मेरे द्वारा न तो किसी से हाथापाई की गई है और न ही भाजपा नेता को थप्पड़ ही जड़ा गया है। थप्पड़ मारने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
बोले एसपी डा. उमेशचंद्र श्रीवास्तव
भाजपाई जबरन मनिहारी-फद्दूपुर मार्ग से जाने का दबाव बना रहे थे। कार रोककर उनकी ओर से जिस प्रकार नारेबाजी शुरू की गई, वह पूरी तरह से अशोभनीय थी। ऐसा करने से जब उन्हें मना किया जाने लगा तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। जरूरत पड़ी तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्वित की जाएगी।