{"_id":"6a6ba991bba59b9e020dad8b","slug":"bjp-leader-hands-over-letter-of-appreciation-to-cm-describes-restoration-of-sant-ravidas-nagar-name-as-a-matter-of-social-honor-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157162-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भाजपा नेता ने सीएम को सौंपा आभार पत्र, संत रविदास नगर नाम बहाली को बताया सामाजिक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भाजपा नेता ने सीएम को सौंपा आभार पत्र, संत रविदास नगर नाम बहाली को बताया सामाजिक सम्मान
विज्ञापन
भदोही जनपद का नाम संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद ज्ञापि
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर दौरे के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार ने मुख्यमंत्री को आभार पत्र सौंपकर भदोही का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने के निर्णय का स्वागत किया।
उन्होंने इसे जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि इससे रविदास समाज और दलित वर्ग की लंबे समय से चली आ रही भावनाओं का सम्मान हुआ है। शैलेश कुमार ने कहा कि पूर्व में संत रविदास नगर का नाम बदलकर केवल भदोही किए जाने से समाज में निराशा और असंतोष था।
गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के प्रतीक हैं तथा उनके नाम से जिले की पहचान समाज के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि महापुरुषों के सम्मान, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का संदेश है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति रविदास समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद