फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP is working without discrimination

Ghazipur News: भाजपा बिना भेदभाव के कर रही काम

Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP is working without discrimination
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को ओम प्रकाश अकेला के आवास पर शक्ति केंद्र कासिमाबाद के बूथ संख्या 167 बूथ अध्यक्ष दीपक लाल श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक ह्रदय नारायण कुशवाहा, दीनानाथ ठाकुर के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान पीएम के मन की बात भी सुनी गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के काम कर रही है। वह केंद्र की सरकार में हो अथवा राज्य सरकार में। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने कहा कि पार्टी बिना भेदभाव के केंद्र और प्रदेश में कार्य कर रही है। गरीबों को राशन नि: शुल्क वितरण, किसानों को सम्मान निधि, हर गरीब परिवार को आवास, शौचालय, छोटे कमजोर व्यापारियों को मुद्रा लोन, विधवा पेंशन जैसे अनेक योजनाओं को बिना भेदभाव के लाभ दिया जा रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास से केंद्र व प्रदेश में परचम लहरा रही है। इस दौरान नंदा राजभर, हिना ठाकुर, ओम प्रकाश अकेला, विश्व प्रकाश अकेला, अंबिका चौहान मौजूद रहे। अध्यक्षता संतोष कुमार गुप्ता और संचालन नीरज पांडेय ने किया। दुल्लहपुर : स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के निरंतर सक्रिय है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरुण पांडेय, रवि भारद्वाज, मोनू सिंह, अबरार अहमद, नीरज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed