फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP is unable to bear defeat: Om Prakash

हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही भाजपा : ओम प्रकाश

Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP is unable to bear defeat: Om Prakash
गाजीपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को कहा कि जनपद की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद सपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और समर्थकों पर पुलिस प्रशासन की मदद से भाजपा जुल्म कर रही है। चुनाव में पराजय भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वह समता भवन स्थित सपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा एमएलसी चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण कराना चाहती है। इसके लिए गहमर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माहौल खराब करने की कोशिश की। विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए भाजपा जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर मतदाताओं एवं सपा समर्थकों को डरा, धमका रही है। उन्होंने भाजपा की पूर्व विधायक अलका राय के पुत्र पीयूष राय के धमकी देने के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा नेता, जिला तथा पुलिस प्रशासन चुनाव को जीतने के लिए मनमानी कर रहा है। प्रधान संघ के जिला महामंत्री शशिकांत शर्मा के मलिकपुरा स्थित घर पर जबरदस्ती भाजपा का झंडा टांगने का विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोप लगाया कि इस चुनाव में भाजपा मतदाताओं को प्रलोभन दे रही है, लेकिन जिला प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। ओमप्रकाश ने कहा कि इन सब मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर सपा धरना प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। रामधारी ने कहा कि भाजपा गंगा जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को खत्म करना चाहती है। इस दौरान सदर विधायक जै किशन साहू, मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी, प्रत्याशी मदन यादव, मन्नू सिंह और नस्सन खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed