फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP inaugurating by renaming the works of SP regime

कराए गए कार्यो का नाम बदल और उद्घाटन कर अपनी वाहवाही में लगी है सरकार

Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP inaugurating by renaming the works of SP regime
मुहम्मदाबाद के सलेमपुर मे सपा के जनसंवाद कार्यक्रम मे महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ? - फोटो : GHAZIPUR
सपा की ओर से सोमवार को सलेमपुर स्थित एक उत्सव कुंज में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि जुमले वाली भाजपा सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को अपनी उपलब्धि बता रही है। यह सरकार सिर्फ सपा शासन में हुए कार्यों का नाम बदल कर और उद्घाटन करके अपनी वाहवाही में लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार साजिश करके हमारे वोटरों का नाम कटवाना चाहती है। इसलिए कार्यकर्ता सतर्क रहें। यह सरकार देश और प्रदेश को बेच देगी, इसलिए इस सरकार को बदल देना है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता डॉ. श्रीनारायण यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनी तो गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निधि यादव ने कहा कि प्रदेश की आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इस नफरत फैलाने वाली जनविरोधी सरकार को अगले चुनाव में हटाने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सैयद जरीन, सुनीता यादव, शमा परवीन, सपा के प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव, सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, हरेंद्र विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आशा यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, राम अवतार शर्मा, फेंकू सिंह यादव, गोपाल पासी, बृजलाल यादव, सलमान अंसारी, छात्र नेता अभिषेक यादव, सुभासपा के महिपत, डा. विकास यादव, अजीत यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। गायक और अभिनेता विजयलाल यादव ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को पार्टी का संदेश दिया। प्रारंभ में कार्यक्रम के संयोजक शशिकांत शर्मा और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने हल और साइकिल का प्रतीक चिन्ह देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी एवं संचालन विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक शशिकांत शर्मा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed