फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP government will come in UP in 2027 also: Mohsin Raza

यूपी में 2027 में भी आएगी भाजपा की सरकार : मोहसिन रजा

Tue, 15 Oct 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP government will come in UP in 2027 also: Mohsin Raza
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अपना परचम लहराएगी। वर्ष 2027 में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। वह रविवार की रात ताजपुर डेहमा गांव में फिजा महिला डिग्री कॉलेज के प्रबंधक सै. शहंशाह आब्दी के यहां आयोजित निजी समारोह शामिल होने पहुंचे थे।मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा के चुनाव में जिस तरह से जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनवाई है उसने यह बात साबित कर दिया है कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री की राष्ट्रनीति के चलते विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। ऐसे में विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है और अनाप-शनाप आरोप लगा रहा है। गुजरात का चुनाव हो या फिर मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव हों सभी जगह पर प्रधानमंत्री की नीति पर जनता ने मुहर लगाते हुए पार्टी की सरकार बनाने का काम किया। हालांकि जम्मू कश्मीर में खास तौर पर कश्मीर में उतना समर्थन भाजपा को नहीं मिला जितना उसको मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते देश की जो दुर्दशा हुई थी, उसे केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी, उबारते हुए विश्व स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed