फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bjp

विकास एवं सुशासन के रूप में हो रही जिलेे की पहचान

Sat, 13 Feb 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
bjp
युवराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलती विधायक सुनीता सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। पहले जनपद की पहचान माफियाओं से थी। अब विकास और सुशासन से हो रही है। जो बदलते भारत की पहचान है। जब से भाजपा सरकार बनी है। देश आत्मनिर्भर बन रहा है। यह बातें बृहस्पतिवार की देर शाम क्षेत्र के युवराजपुर गांव में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विधायक सुनीता सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि सबको समान शिक्षा और रोजगार यही सरकार का मूल मकसद है। विकास को गति देना है तो स्वरोजगार को बढ़ावा देना होगा। बैंक अधिकारियों का भी आह्वान किया कि बेरोजगारों के द्वारा ऋण के लिए किए गए आवेदन समय से स्वीकार किए जाएं। आत्मनिर्भर देश के बढ़ते कदम से गर्व होता है कि आज हम ऐसी सरकार में काम कर रहे हैं, जो देश व प्रदेश को विश्व महाशक्ति बनाने की तरफ अग्रसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारी में जुट जाएं। एकजुटता और मेहनत से 2022 में भी पार्टी का परचम लहराते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

इस दौरान रमेश सिंह पप्पू, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय बच्चन, चंदन सिंह, विनोद गुप्ता, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, शम्मी सिंह, मिथलेश सिंह, अमित त्रिपाठी, डब्बू तिवारी, प्रेम नारायण, दिनेशकांत सिंह, कपिंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed