फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP does politics to serve the country: Ravindra Jaiswal

देश सेवा करने लिए राजनीति करती है भाजपा: रवींद्र जायसवाल

Fri, 20 Sep 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
BJP does politics to serve the country: Ravindra Jaiswal
गाजीपुर। भाजपा अटल सदस्यता अभियान 2024 के प्रथम चरण की दूसरी समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई। इसमें जिले भर के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों से बारी-बारी सदस्यता अभियान के प्रगति की जानकारी ली गई। जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बनना मतलब देश सेवा के लिए काम करना, सनातन संस्कृति को समृद्ध और सुरक्षित तथा संरक्षित रखने के लिए काम करना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश सेवा करने के लिए राजनीति करती है। भाजपा कार्यकर्ता अपना पैसा, अपना समय लगाकर देश को परम वैभव पर स्थापित करने के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा भारत का दिल है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सारे राजनीतिक दल इस पर चोट कर रहे हैं। जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे सेवा समर्पित कार्यकर्ता किसी भी राजनैतिक दल में नहीं हैं जो निस्वार्थ सेवा के माध्यम से संगठन को सबसे बड़े संगठन होने का गौरव दिलाया है। सदस्यता व सेवा कार्य के प्रति उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को को सदस्यता अभियान का पहला चरण पूर्ण हो जाएगा। बचे दिनों में सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं प्रेरणा से अपनी जिम्मेदारी निहित करके सदस्यता एवं सेवा कार्यों का लक्ष्य पूर्ण करना है। अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनाते हुए हमें सदस्यता का लक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 24 सितंबर से पहले सभी मंडलों में एक विद्यालय व एक चिकित्सालय में सघन स्वच्छता अभियान निर्धारित है। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्रा, कालीचरण राजभर,पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, प्रो शोभनाथ यादव, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed