{"_id":"65dce667232a842cbd000c74","slug":"bjp-district-vice-president-accused-of-land-grabbing-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-111308-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली करीमुल्लाहपुर रामबन गांव से सोमवार की शाम एक परिवार के सदस्य हाथों में तख्ती लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह पर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग करते हुए तहसील पहुंचे। जहां नायब तहसीलदार ने परिवार के सदस्यों ने बात सुनी और लेखपाल और कानूनगो को मौके पर पहुंचकर समस्या निस्तारण का निर्देश दिया।
गांव निवासी पीड़ित पद्माकर राम, उनकी पत्नी शशिकला देवी, पुत्री अर्चना, रंजना और पुत्र इंद्रजीत हाथों में तख्ती लेकर हमें न्याय दो, नाबालिग बेटे को मारने-पीटने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए परसूपुर, जखनिया बाजार, जखनिया ब्लॉक होते हुए तहसील पहुंचे। आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने उनकी भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया और उसपर स्कूल निर्माण के लिए गिट्टी और सीमेंट गिराकर दिया। यहीं नहीं मेरे नाबालिग बेटे इंद्रजीत को मार पीट कर घायल कर दिया। जब थाना और तहसील के अधिकारी को अवगत कराया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। तहसील में नारे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ने पीड़ित परिवार की समस्याओं को सुनी और पत्रक लेकर तत्काल संबंधित लेखपाल ,कानूनगो को मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस संबंध में नायब तहसीलदार रवि रंजन कश्यप ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम भेजी गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
जिन- जिन जगहों पर मैंने जमीन खरीदी हैं। कुछ लोग साजिश के तहत लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। जिस परिवार के सदस्यों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है। सरासर गलत है। जमीन खरीनी गई है और उस पर इंटर कॉलेज का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विपिन सिंह, जिला उपाध्यक्ष,भाजपा