फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP district president declared mandal and assembly level team

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंडल और विधानसभा स्तर की टीम घोषित की

Tue, 17 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP district president declared mandal and assembly level team
जिला भाजपा आईटी और सोशल मीडिया के मंडल और विधानसभा स्तर की टीम की घोषणा मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सोशल मीडिया और आईटी विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता व आलोक शर्मा के उपस्थिति में की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा और मंडल तक के आईटी और सोशल मीडिया टीम को मजबूती के साथ काम करने की जरूरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुचें इसे भी सुनिश्चित करने की जरूरत है। भाजपा सोशल मीडिया के जिलासंयोजक कार्तिक गुप्ता ने बताया कि नये टीम के गठन में शीर्ष नेतृत्व द्वारा आईटी और सोशल मीडिया को अलग-अलग कर दिया गया है। जिससे कार्य मे विविधता आएगी। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिलें के अलावा विधानसभा और मंडल तक की टीम का गठन किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप संगठन के कार्य मे व्यापक बदलाव हुआ था।
विज्ञापन

आईटी संयोजक आलोक शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाटसऐप, ट्विटर और इंस्टाग्राम के माध्यम से निचले स्तर तक भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तक तेजी से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। आज टीम की घोषणा के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के दृष्टिगत कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी राय, जिलामहामंत्री प्रवीण सिंह, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शोभा राय, अनमोल गुप्ता, सुनील यादव और अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed