फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP celebrated emergency day as black day

Ghazipur News: भाजपा ने आपात काल दिवस को मनाया काला दिवस के रूप में

Wed, 26 Jun 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated emergency day as black day
आपात काल दिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से नगर के छावनी लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। साथ ही गोष्ठी का आयोजन हुआ। वहीं आपात काल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं लोकतंत्र सेनानियों मोतीलाल तिवारी, सुदामा यादव, उदय प्रताप सिंह, सदाशिव तिवारी, प्रेम सिंह, ओम प्रकाश अरुण, पटेल पाल, रामलाल यादव, राजेंद्र सिंह यादव, रामनाथ यादव, रमाशंकर सिंह चौहान, वासुदेव यादव, मुन्ना यादव, चंद्रभान सिंह, शशिकांत पांडेय, ज्ञानती देवी, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, नरसिंग सिंह, मुन्नीलाल पाल, पारस दुबे, जय राम यादव आदि का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप्र विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय ने कहा कि आजादी से लेकर देश मे लोकतंत्र की रक्षा, सीमाओं की सुरक्षा तथा राष्ट्रीय सम्मान के हर अवसर पर जनपद ने सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जनपद ने कभी अन्याय और अत्याचार को भी बर्दाश्त नहीं किया है। इसका परिणाम है कि इसी धरती के सपुत रामबहादुर राय ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की लडाई का नेतृत्व किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पारसनाथ राय, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed