फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Birth and death certificates are not being made due to the vacancy of EO post

Ghazipur News: ईओ का पद रिक्त होने से नहीं बन पा रहा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र

Tue, 01 Jul 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Birth and death certificates are not being made due to the vacancy of EO post
मुहम्मदाबाद। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का पद पिछले एक पखवारे से रिक्त होने के कारण लोगों का जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहा है। इससे छोटे बच्चों को स्कूल में दाखिला नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विरेंद्र कुमार राव का स्थानांतरण अकबरपुर जिले के लिए हो गया है। अपने प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना गत 18 जून को कार्यमुक्त होकर वह अपने नए नियुक्ति वाले स्थान पर चले गए। जिसका स्थानांतरण मुहम्मदाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पद पर हुआ था, उनका स्थानांतरण रुक गया। लगभग एक पखवारे से ईओ का पद रिक्त होने के कारण नगर पालिका का सारा कार्य ठप पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र न बनने से उन छात्रों को हो रही है, जिनका जन्म प्रमाणपत्र न होने से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। आधार कार्ड न होने से उन्हें स्कूल में दाखिला नहीं मिल रहा है। मृत्यु प्रमाणपत्र न बनने से मृतक के बैंक खाते, घर एवं कृषि भूमि पर नामांतरण भी बंद है। लोग प्रतिदिन नगरपालिका कार्यालय का चक्कर लगाकर वापस लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed