फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Birsa Munda had freed the British from sixes: Governor

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के छुड़ा दिए थे छक्के : राज्यपाल

Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Birsa Munda had freed the British from sixes: Governor
गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी लोकनायक बिरसा मंडा की जयंती बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि बिरसा मुंडा और उनके समर्थकों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। राज्यपाल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा जीवन भर संघर्ष करते रहे। आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले बिरसा मुंडा ने उलगुलान क्रांति का आह्वान किया था। उनकी गौरव गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने जनपद के ऐसे अनुसूचित जनजाति के युवाओं को मेडल और अंगवत्रम देकर सम्मानित किया, जिहोंने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। कार्यक्रम को गोंड़ महासभा तथा अनूसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोड़, कार्यक्रम के संयोजक विनोद खरवार ने स्वागत संबोधन किया। अध्यक्षता कमलेश गोड़ ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्र, भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय आदि मौजूद थे। वहीं, विकास भवन सभागार में परियोजना निदेशक राजेश यादव के अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इसी तरह भुडकुड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिसवार बनवासी बस्ती में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि छांगुर प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिरसा मुंडा के बलिदान को कभी नहीं भुला पाएंगे। इस मौके पर मुन्नीलाल बनवासी, रामदुलार राम, विनोद, रामलाल राम, दशरथ भारती आदि थे। अध्यक्षता चंद्रमा बनवासी और संचालन मुनीलाल बनवासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed