फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Biometric machine will be the attendance of the employees

बायोमीट्रिक मशीन से होगी कर्मचारियों की उपस्थिति

Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Biometric machine will be the attendance of the employees
शासन ने विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमीट्रिक मशीन के माध्यम होगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी किया है। साथ ही सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सभी अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर जनसुनवाई करते हुए जनसमस्याओं का निस्तारण करें। वहीं जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में अपनी उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन पर दर्ज कराते हुए अन्य कर्मियों और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बायोमीट्रिक मशीन पर उपस्थिति पंजिका पर सुबह 10 बजे शाम 5 बजे प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक माह बायोमैट्रिक मशीन की उपस्थिति के आधार पर ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित कार्यालयाध्यक्ष की जवाबदेही होगी। वहीं जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विकास खंड मुख्यालय पर निर्मित सरकारी आवास पर ही रात निवास करेंगे। अगर विकास खंड स्तर पर सरकारी आवास उपलब्ध न हो तो विकास खंड परिक्षेत्र में किराये पर आवास लेकर निवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed