फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bikes of students performing stunts on forelane collided in ghazipur seven injured

शौक पड़ा भारी: फोरलेन पर स्टंट कर रहे छात्रों की बाइक आपस में टकराई, सात घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 16 Jun 2023 01:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 01:05 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में फोरलेन पर बाइक से स्टंट करना छात्रों को भारी पड़ गया। बाइकों की टक्कर में सात छात्र घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Bikes of students performing stunts on forelane collided in ghazipur seven injured
हादसे में घायल छात्रों को अस्पताल भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गोड़सरा-कैथी मार्ग पर स्टंट कर रहे छात्रों की बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सात छात्र घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। हादसे के शिकार लोगों में पांच किशोर हैं। सभी जिले के अलग-अलग स्कूल-कॉलेजों में पढ़ते हैं। 

विज्ञापन


सेवराई तहसील क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी मोहम्मद जीशान खान शुक्रवार सुबह अपने छह दोस्तों के साथ दो बाइक पर सवार होकर कर्मनाशा नदी नहाने के लिए जा रहा था। गोड़सरा-कैथी मार्ग पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जीशान और उसके दोस्त सड़क पर गिरे और दूर तक घिसटते चले गए।

विज्ञापन

चलती बाइकों पर छात्रों ने पकड़ा था एक दूसरे का हाथ

आनन-फानन सभी को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच युवकों को घर भेज दिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक बाइक पर चार और दूसरी पर तीन युवक सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लंका थाने में तैनात सिपाही को रिश्तेदार ने लगाई सवा लाख की चपत, तगड़ा मुनाफे के नाम पर दिया दगा

चलती बाइकों पर युवक एक दूसरे का हाथ पकड़े रहे थे और फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक अनियंत्रित हो गई आपस में टकरा गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते वहां राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना युवकों के घर वालों को दी।

उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घायल होने वाले में जीशान खान 16 वर्ष पुत्र असलम खान, मजहर खान 16 वर्ष पुत्र सरफुद्दीन, आदिल 17 वर्ष पुत्र इजहार खान,  एकराम खान 18 वर्ष पुत्र गुड्डू, कामरान 17 वर्ष पुत्र हाजी जुबेर, अयान खान 15 वर्ष पुत्र असलम खान एवं जमशेद 18 वर्ष रहे। इसमें जीशान और मजहर की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed