फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike went out of control and collided with a tree

Ghazipur News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत

Fri, 23 Feb 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike went out of control and collided with a tree
जंगीपुर/ मनिहारी। जंगीपुर थाना क्षेत्र के भोवापुर/ रामपुर जीवन बेसों नदी पुल के पास शुक्रवार को बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे छात्र की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर बीते 22 फरवरी को ननिहाल गया था। वहां से वह बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी विशाल सिंह यादव (19) सेलमपुर कियरिया गांव स्थित मामा पंकज यादव के घर रहकर इंटर की परीक्षा दे रहा था। बीते 22 को जलालाबाद स्थित परीक्षा केंद्र में हिंदी की परीक्षा देने के बाद मामा के घर रुका था। वह सुबह करीब 9.30 बजे के समय मामा के घर सलेमपुर कियरिया से शहर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जा रहा था कि भोवापुर रामपुर जीवन बेसों नदी पुल के पास निराश्रित पशुओं के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे विशाल की मौके पर मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को एबुंलेंस बुलाकर मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गए। जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed