{"_id":"65be6923082c9e5e120766ee","slug":"bike-riding-youth-dies-after-colliding-with-cattle-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-110181-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र नई सड़क पर शुक्रवार की रात एक बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए। सैदपुर नगर के वार्ड नंबर पांच पटेल नगर निवासी रोहित प्रजापति 24 ईंट- भट्ठे से बिक्री किए गए ईंट संबंधित पैसा वसूलने का काम करता था। वह पैसा वसूलकर बाइक से घर लौट रहा था। नई सड़क पर बीचों- बीच अचानक मवेशी आने से बाइक टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए और शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिए। संवाद
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सजना गांव में शुक्रवार की रात में घर में सो रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
गांव निवासी मनोज यादव उर्फ मंगरु (36) देर शाम प्रतिदिन की तरह भोजन करके सो रहे थे। अचानक उसके शरीर में कुछ हरकत होते देख पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। संवाद