फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding youth dies after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by unknown vehicle
नंदगंज थाना क्षेत्र के पिपरी मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरठी गांव निवासी महेंद्र बिंद (36) बाइक से कहीं गया हुआ था। देर शाम पिपरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आस-पास के ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। इधर लोगों के पहुंचने से पहले चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। ग्रामीणों के सूचना पर परिजन और पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल अचेत महेंद्र बिंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया। घटना के दूसरे दिन कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed