फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding woman dies after being hit by tractor-trolley

Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

Thu, 07 Sep 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding woman dies after being hit by tractor-trolley
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के लावा मोड़ के पास बुधवार को ट्रैक्टर- ट्राली के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पुत्र के साथ बाजार से सामान खरीदकर पुत्र के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी।
चकताजुदीन (ब्रह्म स्थान) गांव निवासी रेणु देवी (35) पत्नी ओमप्रकाश पुत्र के साथ सुबह जंगीपुर बाजार में खरीदारी करने आई थीं। खरीदारी करके पुत्र के साथ वह बाइक से घर जा रही थी। लावा मोड़ के पास गाजीपुर की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे महिला बाइक से नीचे गिर गई और सिर में गंभीर चोट आने से अचेत हो गई।
विज्ञापन

जब- तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed