फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding thugs blew jewelery of woman

बाइक सवार ठगों ने महिला का उड़ाया आभूषण

Tue, 19 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike riding thugs blew jewelery of woman
मनिहारी। शादियाबाद थानाक्षेत्र के हंसराजपुर बाजार में मंगलवार को बाइक सवार ठग एक महिला के कान का आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली के मरखापुर गांव निवासी महदेइया देवी गत 18 अक्तूबर को अपने दामाद के घर हंसराजपुर आई थी। सुबह वह दूसरी पुत्री के घर सरायगोविंद जाने के लिए सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद हंसराजपुर तिराहे की ओर से बाइक सवार एक युवक और महिला वहां पहुंची और महदेइया से पूछा कि वह कहां जाएगी। उन्होंने सरायगोविंद गांव जाने की बात बताई तो उन दोनों ने भी सरायगोविंद गांव जाने की बात कहकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। हंसराजपुर बाजार पहुंचने के बाद पश्चिमी हिस्से में ले जाकर दोनों उन्हें आभूषण का खाली डिब्बा देकर उनके कान का आभूषण लेकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित महिला ने हंसराजपुर चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed