फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding miscreants stabbed barber for robbery in ghazipur villagers beat up attackers

गाजीपुरः लूट में असफल होने पर बाइक सवार बदमाशों ने सैलून संचालक को मारा चाकू, ग्रामीणों ने हमलावरों को पीटा

Fri, 10 Sep 2021 02:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 02:02 PM IST
सार

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को अपने कब्जे में लिया। इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने घायल सैलून संचालक  को उपचार के सीएचसी सैदपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
Bike riding miscreants stabbed barber for robbery in ghazipur villagers beat up attackers
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के लौलहां-तराये मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सैलून जा रहे नाई से दिनदहाड़े मोबाइल और पैसे लूटने की कोशिश की।  विरोध करने पर पेट में ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। लहूलुहान नाई के शोर मचाने पर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


चारों बदमाशों की जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को अपने कब्जे में लिया। इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने घायल सैलून संचालक  को उपचार के सीएचसी सैदपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।  चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


लौलहां गांव निवासी जहीर खान (22) तराये में सैलून का संचालन करता है। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार सुबह सैलून पर जा रहा था। लौलहां- तराये मार्ग स्थित ताल पर पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार बदमाश पैसा और मोबाइल लूटने लगे। नाई के विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान होकर नाई सड़क पर गिर गया और शोर मचाने लगा। आसपास खेतों में काम करने वाले ग्रामीण ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने घेरकर बदमाशों को पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई और पूछताछ में जुट गई। इस संबंध सीओ बलराम ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed