{"_id":"629cedbfcdb07776b14a283a","slug":"bike-riding-laborer-dies-due-to-tractor-impact-ghazipur-news-vns6573769120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कवला मुड़ियारी गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घायल का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
मुड़ियारी गांव निवासी जोगिंदर राजभर (22) मजदूरी करके परिवार का जीविकापार्जन करता था। वह राजमिस्त्री सूर्यनाथ राजभर के साथ बाइक से गाजीपुर किसी काम से आया हुआ था। देर शाम दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। कवला मड़ियारी गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। इधर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को हादसे की सूचना देने के साथ दोनों घायलों को उपचार के लिए जखनिया सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मजदूर जोगिंदर राजभर को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजमिस्त्री की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर पुलिस ने मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में भड़कुड़ा कोतवाली के प्रभारी राजू दिवाकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।