फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding farmer returning from invitation died in an accident

Ghazipur News: निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार किसान की हादसे में मौत

Thu, 11 May 2023 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer returning from invitation died in an accident
000
विज्ञापन


(फोटो भी)

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिलदारनगर-बड़ौरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात निमंत्रण से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार किसान सीताराम सिंह कुशवाहा (63) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सीताराम सुहवल के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी आशा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसर गया।
वहीं, हादसे के बाद कुछ लोगों ने वाहन का पीछा करना चाहा, लेकिन अंधेरा होने के चलते चालक तेज गति से मौके से भाग गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल संग घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। साथ ही पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मृत किसान के परिजनों ने बताया कि सीताराम सिंह कुशवाहा बगल के ही बडौरा गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने मोटरसाइकिल से गये थे। वहां से वह भोजन करने के बाद अकेले ही मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान सुहवल में ही घर से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र योगेश एवं शैलेश है। जो बाहर प्राइवेट नौकरी करते है। जबकि दो पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। बताया कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed