फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding farmer dies after colliding with Nilgai

नील गाय से टकराकर बाइक सवार किसान की मौत

Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies after colliding with Nilgai
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया बक्सड़ा मोड़ के पास मंगलवार की देर रात नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार किसान गंभीर रुप से घायल हुआ। उसे जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन

सेवराई गांव निवासी विनोद कुशवाहा (36) देर रात अपने खेत पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही वह अभी मिश्रवलिया बक्सड़ा मार्ग के पास पहुंचे ही थे कि नील गाय की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में बाइक किसान में पर आ गिरा, जिससे मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और युवक को मृत देखकर रोने-बिलखने लगे। ग्रामीणों की मदद से शव घर लेकर आए और दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर पत्नी शांति देवी के बिलखने से मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि विनोद कुशवाहा दूसरे प्रांत में रहकर मेहनत मजदूरी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते सोमवार को भाई पिंटू के साथ वह गांव त्योहार मनाने के लिए वापस लौटे थे। मंगलवार की रात वह खेत पर जा ही रहे थे कि दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed