{"_id":"677d74a0704bd9e99809c007","slug":"bike-riders-set-a-truck-on-fire-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-126255-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बाइक सवारों ने ट्रक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बाइक सवारों ने ट्रक में लगाई आग
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बाईपास क्रॉसिंग के पास एनएच-24 पर सोमवार की रात करीब 9:30 बजे गिट्टी लदे ट्रक में अज्ञात लोगों ने मामूली बात पर आग लगा दी। इससे ट्रक धूं-धूं करके जलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
ट्रक चालक सुभाष ने बताया कि मिर्जापुर से गिट्टी लेकर सिवान जा रहे थे। जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो ट्रक एक बाइक सवार से हल्का टच कर गई। इसके बाद बाइक सवार और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने फोन कर अन्य लोगों को भी बुला लिया।
चालक के अनुसार मामूली बात पर उन लोगों ने मिलकर ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे ट्रक जल गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से राजमार्ग पर यातायात रोक दिया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद ही राजमार्ग पर यातायात बहाल हो सका। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद ट्रेन परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और ट्रेनें निर्धारित समय पर गुजरती रहीं। स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि आग लगने से ट्रक जल गया। चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।