फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Fri, 27 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के खारा मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक के धक्के से बाइक सवार की मौत गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खारा गांव निवासी दिनेश सिंह (46) बाइक से खारा मोड़ के पास आ रहे थे। जैसे वह बाराचंवर जहूराबाद जाने वाले मार्ग की तरफ घूमे। इसी दौरान जहूराबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक बाइक लेकर फरार हो गया। ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए बाराचंवर स्थित सीएचसी लाए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे विपिन सिंह की तहरीर पर पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed