फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider killed, companion injured after collision with vehicle coming from wrong direction

Ghazipur News: गलत दिशा से आ रहे वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Thu, 11 Dec 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, companion injured after collision with vehicle coming from wrong direction
फतेहउल्लाहपुर के पास सड़क हादसे में--मृतक अशोक जायसवाल की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
नंदगंज। फत्तेहउल्लाहपुर के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बाइक सवार नंदगंज बाजार में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर कोतवाली के गायत्री नगर फाटक निवासी सुनील जायसवाल ने तहरीर देकर जानकारी दी कि मेरा साला नवाबगंज निवासी अशोक जायसवाल (53) अपने साथी रुईमंडी अश्वनी प्रकाश के साथ बाइक से नंदगंज बाजार में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक सवार घर आ रहे थे। बाइक सवार फत्तेहउल्लाहपुर के पास पहुंचे थे, इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साला और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने अशोक जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अश्वनी प्रकाश का उपचार चल रहा है। घटना के बाद से पुत्र अनमोल, पत्नी पूजा और माता उर्मिला का रो- रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनील जायसवाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed