फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 21 Apr 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर अंडरपास के पास फोरलेन पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उनका रिश्तेदार घायल हो गए। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी मो. खालिद (35) पुत्र इस्लाम अपने रिश्तेदार नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी अमीरूद्दीन के साथ वाराणसी गया था। रात करीब दो बजे बाइक से दोनों वापस आ रहे थे। खालिद बाइक चला रहा था और अमीरूद्दीन पीछे बैठा था। शरीफपुर अंडरपास के ऊपर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन धक्का मारते हुए भाग निकला। उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो रात में ही कोतवाल तेजबहादुर सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह पहुंच गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने खालिद को मृत घोषित कर दिया और अमीरूद्दीन की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed