फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider dies after colliding with electric pole

विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with electric pole
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के दलीपराय पट्टी गांव के सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकराकर मंगलवार की देर शाम आठ बजे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर दलीपराय-मखदूपुर मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करनेे लगे। इधर सूचना मिलते ही सादात एवं बहरियाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने-बुझाने में जुट रही।
विज्ञापन

बसही मखदूमपुर गांव निवासी तलामुद्दीन (30) देर शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। दलीपराय पट्टी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब-तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ग्रामीण दलीपराय पट्टी-मखदूमपुर मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया। साथ ही सैदपुर एसडीएम को मौके पर बुलाने एवं मुआवजे की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही सादात एवं बहरियाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और समझाने-बुझाने में जुटी रही, लेकिन ग्रामीणों एसडीएम को मौके पर बुलाने की जीद पर डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed