फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider dies after colliding with cattle in the middle of the road

Ghazipur News: सड़क के बीच में आए मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with cattle in the middle of the road
वाराणसी पूजा- पाठ के लिए जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची- चीख पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगज। थाना क्षेत्र के अतरसुआ हाइवे के पास शुक्रवार की रात एक बाइक सड़क के बीचों- बीच अचानक मवेशी के आने से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सुवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बाइक से वाराणसी पूजा-पाठ में शामिल होने जा रहे थे। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई।
बिहार प्रांत के भोजपुर जनपद के शाहपुर थाना के करनामेपुर परसौंदा टोला निवासी रामदेव मिश्रा (34) देर रात बाइक से वाराणसी जा रहे थे। अतरसुआ हाइवे के पास अचानक एक मवेशी आ गया, जिससे बाइक टकरा गई और युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां उपचार के लिए दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए और शव देखकर दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। हादसे के बाद पिता अवध बिहारी मिश्रा, पत्नी गीता और बच्चों को बिलखता देख अन्य लोगों की भी आंखें भर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई के बाद दूसरे दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के चचेरे भाई पवन मिश्रा ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed