फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike hit man dies, one injured

मवेशी से टकराई बाइक युवक की मौत, एक घायल

Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bike hit man dies, one injured
खानपुर/ भीमापार। खानपुर थाना क्षेत्र के निषिद्धिपुर चौराहे के पास सोमवार को बेसहारा पशु से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रुप घायल हो गया। घायल को सीएचसी सैदपुर उपचार के लिए लाया गया। जहां डाक्टरों ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के बिजहरी गांव निवासी राजू चौहान (20) और मन्नी चौहान (22) एक ही बाइक से करमपुर होकर निषिद्धिपुर के रास्ते अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक निषिद्धिपुर चौराहे से निकली। ठीक उसी समय तेजी से दौड़ता एक मवेशी सड़क बीचो-बीच आ गया। अचानक मवेशी देख बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में राजू और मन्नी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगे। आस-पास के खेतों में कामकाज रहे लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राजू चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं मन्नी चौहान की हालत गंभीर होने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद बिजहरी गांव में दोनों युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed