{"_id":"6afb48591e4f803fa30385ef","slug":"bike-crashes-into-a-tree-brother-in-law-killed-other-brother-in-law-injured-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-164044-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
गंगौली की खबर में सड़क हादसे में मौत की खबर में-----------मृतक राजकुमार चौहान की फाइल फोटो। स्र
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोइद्दीनपुर पुल के पास सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजकुमार चौहान (35) की मौत हो गई। उनका साला सोनू चौहान घायल हो गया।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राजकुमार चौहान (35) अपने साले शादियाबाद थाना के मदार निवासी सोनू चौहान के साथ बाइक से कासिमाबाद की ओर आ रहे थे। मोइद्दीनपुर पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
उपचार के लिए परिजन लेकर जा रहे थे कि रास्ते में राजकुमार चौहान की मौत हो गई। सोनू चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार गुजरात में रहकर सेंटरिंग का काम करते थे। दशहरा पर घर आए थे।
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में राजकुमार चौहान की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।