{"_id":"62f3f5a927a2751ba86d154e","slug":"bike-collides-with-wall-youth-dies-ghazipur-news-vns668649183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
बरेसर थाना क्षेत्र के बाराचवर-जहूराबाद मार्ग स्थित मुहम्मदपुर गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे दीवार में टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। इधर दुर्घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
हुसैनाबाद निवासी राकेश राजभर (28) मित्र वकील राम (22) के साथ बाइक से किसी काम के लिए बाराचंवर चट्टी पर गया हुआ था। वापस अपने घर हुसैनाबाद जाते समय मुहम्मदपुर गांव के पास दीवार से टकरा गया। हादसे में राकेश और वकील राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना बाराचंवर पुलिस चौकी को दी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से बाराचवर सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने राकेश राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल वकील राम का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राकेश के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते बाराचंवर सीएचसी पहुंच गए और धाड़ें मारकर रोने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाराचंवर के तरफ से बाइक तेज रफ्तार से आ रही थी। मुहम्मदपुर गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार में ही चालक ने बाइक मोड़ दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दीवार में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई और दीवार भी टूट गई। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि अगर राकेश राजभर द्वारा हेलमेट लगाया गया होता तो शायद जान बच गई होती। बाराचंवर चौकी प्रभारी अनिल मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।