फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike collided with standing truck, worker died

Ghazipur News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, कर्मी की मौत

Fri, 07 Apr 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with standing truck, worker died
थाना क्षेत्र के कैथवली चट्टी पर बुधवार की रात बेतरतीब खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार सिंचाई विभाग कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। कर्मी की मौत पर परिजन बिलखते रहे। रायपुर बाघपुर पंडितपुरा गांव निवासी गोविंद गोड़ (25) सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी था। वह देर रात रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। इधर कैथवली चट्टी के पास सड़क पर बेतरतीब तरीके से ट्रक खड़ा था। बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जब-तक ग्रामीण पहुंचते, चालक और खलासी ट्रक छोड़ फरार हो गए। ग्रामीण घायल को उपचार के लिए मऊ स्थित जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिली तो परिवार के लोग और रिश्तेदार रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। युवक के रिश्तेदार मुन्ना गोड़ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर स्थित कैथवली चट्टी पर काफी संख्या में चालक रात में ट्रक बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed