फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike collided with a tree branch fallen on the highway, one dead, three injured

Ghazipur News: हाईवे पर गिरे पेड़ की टहनी से टकराई बाइक, एक की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 17 Jun 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tree branch fallen on the highway, one dead, three injured
जमानिया। रेवतीपुर थानाक्षेत्र के डेढ़गावां गांव के पास हाईवे पर गिरे पेड़ की टहनी से सोमवार की रात बाइक टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

तिलवां गांव निवासी शिवप्रसाद राम (55), सुनील (28), बनारसी (25) और प्रेम कुमार (24) सुहवल गए थे। वहां से सभी एक बाइक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
डेढ़गावां गांव के पास हाईवे पर गिरे पेड़ की टहनियों से बाइक टकरा गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में घायल शिवप्रसाद राम (55) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए बिना ही रामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि घायल सुनील, बनारसी और प्रेम कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवतीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि परिजनों द्वारा पुलिस को हादसे की कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर जानकारी दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed