मुख्तार अंसारी: परिवार पर बड़ा एक्शन, भाई अफजाल के फार्म हाउस समेत करोड़ों की संपत्ति कुर्क
मुख्तार अंसारी के भाई व गाजीपुर सांसद अफजाल के फार्म हाउस समेत तीन संपत्तियों को कुर्क किया गया है। पत्नी फरहत अंसारी और बेटियों के नाम की संपत्ति भी कुर्क की गई है। करीब 12 करोड़ 35 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई है।
विस्तार
गाजीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। मुख्तार अंसारी के भाई व गाजीपुर सांसद अफजाल के फार्म हाउस समेत तीन संपत्तियों को कुर्क किया गया है। पत्नी फरहत अंसारी और बेटियों के नाम की संपत्ति भी कुर्क की गई है। करीब 12 करोड़ 35 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई है।
UP | After the ED raids, another major action was taken by the district administration on BSP MP Afzal Ansari. His assets worth more than 12 crores in the Macha village of Mohammadabad, Ghazipur was attached by the agency. pic.twitter.com/Hj2xamRSs9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 19, 2022विज्ञापन
एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश बीते पांच अगस्त को जारी किया गया था।
दो माह में 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क
निर्देश पर मुहम्मदाबाद तहसील के मौजा माचा गांव स्थित सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी और पुत्रियों के नाम फॉर्म हाउस समेत प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है। सभी जमीनों की अवैध रूप से खरीद फरोख्त की गई है। जिनकी कीमत एसपी के अनुसार करीब 12 करोड़ 35 लाख रुपये हैं। एसपी ने बताया कि बीते दो माह के अंदर अब तक 43 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
सांसद अफजाल अंसारी पर दर्ज हैं सात मुकदमे
सांसद अफजाल अंसारी पर मुहम्मदाबाद, नगर कोतवाली, नोनहरा, भांवरकोल और चंदौली जनपद के चकरघंटा थाने में विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज है। बीते 24 जुलाई को इनकी 14 करोड़ 90 लाख की संपत्ति कुर्क की गई थी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत मांचा, धनेठा, नरसिंहपुर तरयी और खरडीहा गांव में हुई थी। एक बार फिर मांचा गांव में 12 करोड़ 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति की कुर्की से हड़कंप मचा है।
राज्य सरकार अपराध को अंजाम देने वाले माफियाओं द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्तियों का ब्योरा खंगाल एक-एक कर कुर्क करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। खासकर मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार एवं उनके करीबियों पर जिला और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।
एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अफजाल अंसारी के खिलाफ मुहम्मदाबाद, नगर कोतवाली, नोनहरा, भांवरकोल और चंदौली जनपद के चकरघंटा थाने में मुकदमा दर्ज हैं। बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत लगातार कुर्की की कार्रवाई चल रही है।