फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Big action in Ghazipur property of Three cow smugglers attached worth of RS five crores

गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई: तीन गो तस्करों की सवा पांच करोड़ की संपति कुर्क, SP बोले- अपराधियों की खैर नहीं

Fri, 30 Sep 2022 06:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Sep 2022 06:16 PM IST
सार

गाजीपुर डीएम के निर्देश पर गोकशी के तीन तस्करों के खिलाफ शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। अलग-अलग स्थानों पर स्थित भूखंड जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ से अधिक है की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।

विज्ञापन
Big action in Ghazipur property of Three cow smugglers attached worth of RS five crores
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरोह बनाकर तस्करी एवं अन्य वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को गाजीपुर में पुलिस और राजस्व विभाग टीम ने गोकशी के तीन तस्करों की पांच करोड़ 20 लाख 70 हजार की अचल संपत्ति कुर्क की। डीएम के निर्देश पर धारा 14 (1) के तहत हुई कार्रवाई से खलबली मची रही। टीम द्वारा राजपुर और लोदीपुर खास में इनके द्वारा क्रय की गई भू-संपत्तियों को कुर्क की गई।

विज्ञापन


इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम तैनात रही। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि तीनों गोतस्कर अकील कुरैशी, गफ्फार कुरैशी एवं वाहिद अली ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर संपत्ति बनाई थी। तीनों ने उक्त संपत्ति को अपने परिजनों के नाम कर रखा था। कार्रवाई करते हुए भू-संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। आगे भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन


गहमर कोतवाली ने दी थी रिपोर्ट
गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बीते 27 सितंबर को इन गोतस्करों की अपराध से बनाई गई अवैध संपत्ति की रिपोर्ट दी थी। इस पर बीते 28 सितंबर को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने संस्तुति की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई के लिए सुबह आठ बजे पीएसी की टीम पहुंची। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई और मुनादी कराई। दोपहर करीब 12 बजे एसपी रोहन पी बोत्रे के पहुंचने के बाद कुर्की की कार्रवाई टीम द्वारा शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कसाई मुहल्ला निवासी गो तस्कर अकील कुरैशी उर्फ मुहम्मद अकील अजहर ने 20 अक्तूबर 2020 को अपने और भाई आरिफ विकार के नाम से मौजा राजपुर में 960 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। 17 जुलाई 2018 को अपने बहनोई जुबेर कुरैशी और बहनोई के भाई एकराम कुरैशी के नाम से राजपुर में  633.3 वर्ग मीटर जमीन खरीद थी।  

28 नवंबर 2017 को अपने सहयोगी समीर, शैफ के पिता वाजिद के नाम से राजपुर 69.663 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी।  सात जनवरी 2011 को सहयोगी मकनू कुरैशी, सरवर कुरैशी, एकलाख कुरैशी के नाम से लोदीपुर खास में 126.66 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। 

21 मार्च 2014 को सहयोगी मकनू कुरैशी, सरवर कुरैशी, कुरैशा बेगम के नाम से लोदीपुर खास में 111.71 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। इन जमीनों की कीमत चार करोड़ 19 लाख, 70 हजार रुपये है। इन्हें कुर्क कर लिया गया। दूसरे गो तस्कर कसाई मुहल्ला निवासी गफ्फार कुरैशी ने राजपुर मौजा में 253.32 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। करीब 55 लाख की यह संपत्ति कुर्क कर ली गई। 

तीसरे गो तस्कर कसाई मुहल्ला निवासी वाहिद अली उर्फ वाहिद कुरैशी ने 12 फरवरी 2021 को अपने नाम से लोदीपुर मौजा में 138.25 वर्ग मीटर जमीन, 11 अगस्त 2020 को अपने भाई जाहिद अली के नाम से 63.33 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। दोनों की कीमत 46 लाख रुपये है। दोनों जमीन कुर्क कर ली गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed