{"_id":"56f03a044f1c1bc717f14d28","slug":"bhojpuri-singers-increased-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी गायकों का बढ़ा उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी गायकों का बढ़ा उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
यश भारती सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मौधिया गांव निवासी दिनेशलाल यादव निरहुआ को यशभारती सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री यादव को मिली इस उपलब्धि से भोजपुरी गीत गायक उत्साहित हैं।
मौधिया गांव निवासी स्व. कुमार यादव के दो पुत्र हैं। इनमें प्रवेशलाल यादव और दिनेशलाल यादव निरहुआ है। दिनेश की इंटर तक की शिक्षा-दीक्षा कोलकाता तथा बीकाम मलिकपुरा स्थित डिग्री कालेज से पूरा किया। दिनेश को बचपन से ही गायकी और अभिनय का शौक था। विभिन्न कार्यक्रमों में उसने अपने सुरों का बढ़-चढ़कर जादू बिखेरा।
दुलहिन रहे बीमार, निरहुआ सटल रहे गीत दिनेश का पहला गीत था जिसने क्षेत्र में जमकर धूम मचाया। इसी तरह चलत मुसाफिर मोह लिया रे फिल्म में उसने शानदार अभिनय कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। दिनेश अब तक साठ भोजपुरी फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। उसकी आने वाली फिल्म आशिक आवारा और दूध का कर्ज की शूटिंग चल रही है। उसके प्रशंसकों को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। दिनेश के दो पुत्र आदित्य और अनिल हैं।
विज्ञापन
भोजपुरी गायक व फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को यश भारती सम्मान दिए जाने पर धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्र ने मुख्य मंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सपा जब जब प्रदेश की सत्ता में आई तबतक गाजीपुर की प्रतिभा को सम्मान देने का काम किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 46 प्रतिभावानों को उनके क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए यश भारती सम्मान प्रदान किया गया। इसमें दिनेशलाल यादव निरहुआ भी शामिल हैं।
निरहुआ भोजपुरी गीत और सिनेमा में अपनी प्रतिभा के बूते अपनी पहचान बनाई। गाजीपुर के लिए यह पांचवा अवसर है जब गाजीपुर की प्रतिभा को यश भारती सम्मान दिया गया है। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानन्द मिश्र, पत्रकार विजय कुमार जी, प्रख्यात आंचलिक कथाकार विवेकी राय एवं वरिष्ठ समाजवादी चिंतक सत्यमित्र दूबे को भी यह सम्मान प्राप्त हो चुका है।