फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhojpuri seekers honored with Bhojpuri Ratan Samman

भोजपुरी रतन सम्मान से सम्मानित हुए भोजपुरी के साधक

Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri seekers honored with Bhojpuri Ratan Samman
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के महामना सभागार में भोजपुरी रतन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन लेखक, गायक और संगीतकारों को सम्मानित किया गया जो भोजपुरी की मर्यादित साधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पद्मश्री राजेश्वर आचार्य और भोजपुरी कवि हरिराम द्विवेदी के हाथों लोगों को सम्मानित किया गया। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड की ओर से आयोजित समारोह में जनपद के युवराजपुर गांव निवासी अजय त्रिपाठी को भोजपुरी गीत संगीत जगत में कार्य के लिए भोजपुरी रतन सम्मान दिया गया। ऐसे ही पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर प्रो रामनारायण तिवारी को भी भोजपुरी रतन सम्मान दिया गया। इस मौके पर भोजपुरी लोक विधा के महान गायक भरत शर्मा व्यास, मदन राय और गोपाल राय सहित भोजपुरी के कवि, वरिष्ठ तथा कनिष्ठ गायक-गायिका उपस्थित रहे। इस दौरान भोजपुरी के विद्वानों द्वारा भोजपुरी लोकगीत, संगीत पर विचार व्यक्त किया गया। समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री राजेश्वर आचार्य जी ने भोजपुरी लोक विधा को समृद्ध बनाने के लिए सभागार में उपस्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत और मंच कला विभाग में भोजपुरी लोक विधाओं पर शोध कर रहे युवा छात्रों को प्रोत्साहित किया। समारोह के संयोजक मंडल में रत्नाकर कुमार, धनंजय सिंह के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed